- Hindi News
- National
- Kurawar News Mp News 10 Years Imprisonment And 5 Thousand Fine For Robbery And Murderous Attack
लूट अाैर जानलेवा हमले के अाराेपी काे 10 वर्ष की कैद अाैर 5 हजार का अर्थदंड
नरसिंहगढ़| लूट अाैर प्राणघातक हमले के अाराेपी काे एडीजे मंजू चतुर्वेदी ने 10 वर्ष की कैद अाैर 5 हजार का अर्थदंड दिया। शासन की अाेर से पैरवी अपर लाेक अभियाेजक मनाेहर मंडलाेई ने की। घटना 6 नवंबर 2018 की है। काेटरीकलां गांव का अल्ताफ अपने साथी विनाेद के साथ कुरावर के एटीएम से 3.98 लाख निकालकर गांव लाैट रहा था। तभी शाम करीब 5.30 बजे स्थानीय निवासी अाराेपी अफजल ने 1 अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चाकू से हमला कर अल्ताफ काे घायल कर दिया अाैर रुपए लूट लिए।