पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarangpur News Mp News 239 Complaints Of Kundalia Dam Affected Came In Your Government At Your Doorstep Program

आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 239 शिकायतें कुंडालिया डैम प्रभावितों की आईं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोगों की शिकायतें सुनने नहीं पहुंचे जनप्रतिनिधि, अधिकारियों ने मौके पर ही की समस्या हल

गुरुवार को कड़लावद में आपकी सरकार आपके द्वार शिविर आयोजित किया गया। लेकिन शिविर में सरकार का कोई भी प्रतिनिधि लोगों की समस्याओं से रूबरू होने नहीं पहुंचा। इस मौके पर एसडीएम प्रिया वर्मा ने कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और हल की गईं। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लिखित रूप से प्रस्तुत कीं।

इस दौरान 295 आवेदकों ने शिकायती आवेदन दिए। जिन्हें संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौके पर निराकरण किया। इस दौरान राजस्व विभाग से संबंधित 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निराकरण किया गया। सोसाइटी में दो खाद्य विभाग के दो, पीएचई व स्वास्थ्य विभाग का एक, शिक्षा के दो, पुलिस विभाग के दो, विद्युत विभाग के पांच एवं जनपद पंचायत के 17 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। आरटीओ संबंधी आवेदन का निराकरण नहीं हो पाया। इस मौके पर जनपद सीईओ मुकेश जैन, सरपंच प्रतिनिधि तंवरसिंह झाला, तहसीलदार भूपेंद्र केलसिया, बीएमओ डॉक्टर जलालुद्दीन खान, डॉ अमित शाक्य, नायब तहसीलदार शंभू सिंह मीणा, छापीहेड़ा थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती, वन लवकेश अग्रवाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कुंडालिया डैम प्रभावितों के आए सर्वाधिक 239 आवेदन : सबसे अधिक आवेदन कुंडालिया परियोजना के तहत डूब प्रभावितों के मुआवजे के आए 239 आवेदन प्राप्त हुए। उनकी समीक्षा के बाद 15 दिवस के अंदर निराकरण करने का परियोजना अधिकारी ने मंच से आश्वासन दिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में डूब प्रभावित पात्र परिवारों को छोड़ दिया गया। अपात्रों को लाभ दिया गया।

बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है, इसकी जांच की जाए। इस पर एसडीएम ने शिकायतों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान पशुपालन विभाग एवं महिला बाल विकास के आए 11 आवेदनों का निराकरण किया गया।

खबरें और भी हैं...