- Hindi News
- National
- Biyawara News Mp News Aakanksha Yojana Apply Till 20 For The Preparation Of Jee Aiims
आकांक्षा योजना: जेईई एम्स की तैयारी के लिए 20 तक करें आवेदन
राजगढ़ | आकांक्षा योजना के अंतर्गत वर्ष 2020-21 में आदिवासी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिये आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने आवेदन 20 मार्च 2020 तक भर सकते हैं। अनुसूचित जनजाति के ऐसे छात्र-छात्राएं जो कक्षा 11वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत रहते हुए राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा जेईई, नीट्स/एम्स, क्लेट की तैयारी करना चाहते हैं, उनके लिए चार संभागीय मुख्यालयों जबलपुर, इंदौर, भोपाल एवं ग्वालियर में द्विवर्षीय निःशुल्क कोचिंग दिए जाने हेतु आकांक्षा योजना संचालित है। योजना में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति दी जाती है। कोचिंग के साथ-साथ आवास सुविधा भी मिलती है।