- Hindi News
- National
- Sarangpur News Mp News Activists Celebrate Jyotiraditya39s Arrival In Bjp
ज्योतिरादित्य के भाजपा में आनेे पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर आतिशबाजी करते भाजपाई।
सारंगपुर| प्रदेश की राजनीति में अचानक बदले सियासी समीकरण से जश्न का माहौल है। वहीं यह घटनाक्रम होली पर दोहरी खुशी लेकर आया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर सारंगपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई खिलाई। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष निर्मल जैन, पूर्व विधायक गौतम टेटवाल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री विष्णु पाटीदार, नवीन रुण्डवाल, रवि परिहार, जाकिर सैफी, रघु जैन, मनोज पुष्पद, बनारस गिरजे, राधेश्याम माहेश्वरी, मनोज शर्मा, दीपक पुष्पद, महेश पूरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।