पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Biyawara News Mp News Addiction And Malicious Practices Will Liberate The Society

नशे की लत और कुप्रथाओं से दिलाएंगे समाज को मुक्ति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नव युवक जाटव समाज संघ की जिला स्तरीय वार्षिक बैठक जाटव समाज धर्मशाला परिसर में आयोजित की गई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। समाज के पदाधिकारियों और युवाओं ने निर्णय लिया है कि समाज को कुप्रथाओं से मुक्ति दिलाने के लिए कार्य किया जाएगा। नशे के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

बैठक में पिछली समिति का कार्यकाल पूर्ण होने पर नवीन समिति का गठन किया गया। साथ ही पूर्व समिति द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख और आय-व्यय का ब्योरा पेश किया गया। ।

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से बनाई गई नई कार्यकारिणी में समाज के कार्यों की जिम्मेदारी जनपद सदस्य राधेश्याम पवैया के हाथ में सौंपते हुए अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।

इसी के साथ उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश साबदिया, कोषाध्यक्ष डॉ. सुरेश धनोलिया, सचिव मुकेश बिजोरिया, सह सचिव सुरेंद्र सेबरिया को मनोनीत किया गया।

समिति गठन के बाद मौजूद समाजबंधुओं ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर जिले भर से समाज के लोग और पदाधिकारी मौजूद रहे।

समाज को दिलाएंगे नशा और कुप्रथाओं से मुक्ति

बैठक में समिति गठन के बाद अध्यक्ष श्री पवैया ने कहा समिति द्वारा समाज के वरिष्ठ लोगों व मार्गदर्शकों के सहयोग से समाज उत्थान और विकास के क्षेत्र में काम किया जाएगा। समाज में व्याप्त नशा और कुप्रथाओं को खत्म किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समाज से बाल विवाह, नातरा झगड़ा प्रथा को बंद किया जाएगा।

नव कार्यकारिणी के गठन के बाद नए पदाधिकारियों का स्वागत किय गया।
खबरें और भी हैं...