पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एडीएम धुर्वे और एसडीएम प्रिया वर्मा का तबादला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सारंगपुर| गांव पाड़ल्या माता में बाइक फिसल जाने से रमेश पुत्र रामसिंह गुर्जर निवासी जुगलपुरा की मौत हो गई है। युवक अपनी मौसी के घर आया था। हादसे के बाद 108 एंबुलेंस से उसे सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

किराना दुकान में पानी के कैंपर में रखी थी शराब, जब्त

सारंगपुर| नगर में पाड़ल्या रोड पर जायसवाल किराना दुकान से पुलिस ने 150 क्वार्टर देसी शराब जब्त की है। थाना प्रभारी मुकेश गौड़ ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दुकान में पानी के कैंपर में रखी शराब के 150 क्वार्टर जब्त किए हैं। पुलिस ने दुकान संचालक राजेंद्र पुत्र मोहनलाल जायसवाल पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

राजगढ़| शासन ने प्रशासनिक अधिकारियों की एक और सूची गुरुवार देर शाम जारी की है। इसमें इसमें पिछले दिनाें सारंगपुर एसडीएम का चार्ज संभालने वालीं डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा का तबादला देवास किया गया है। एडीएम नर्मित धुर्वे को उप सचिव राज्य निर्वाचन आयोग का दायित्व सौंपा गया है। रायसेन के संंयुक्त कलेक्टर विशाल चौहान को अपर कलेक्टर राजगढ़ बनाया गया है। साहबलाल सोलंकी राजगढ़ को संयुक्त कलेक्टर राजगढ़ बनाया गया है।
खबरें और भी हैं...