- Hindi News
- National
- Jirapur News Mp News After Removing The Collective Gare They Will Go To The Relatives Of The Family Members And Put Colors On Their Relatives
सामूहिक गेर निकालकर गमी वालों के घर जाकर परिजनों पर डालेंगे रंग
सारंगपुर। हिन्दू उत्सव समिति के रंगारंग होली उत्सव के तहत होली के दूसरे दिन धुलेंडी पर मंगलवार को सकल पंच फूल माली समाज द्वारा गेर निकाली जाएगी। माली समाज के पांचों भेरू दरवाजा, खारिया, कीड़ी, बगकुआ टंकी, मुकेर वाड़ी मोहल्ले से समाज जन गमी वाले घर पहुंचकर उनके परिजनों को रंग डालेंगे और सभी मोहल्लों से गेर निकलेंगे। मोहल्ला खारिया में दोपहर 2.30 बजे सभी गेर एकत्रित होकर सामूहिक एक गेर ढोल धमाकों के साथ प्रारंभ होगी, जो कोलीवाड़ा गांधी चौक, सदर बाजार, महाकाल चौराहा, मुखर्जी चौक, टेंशन चौराहा, भेरूदरवाजा रोड और भेरूदरवाजा श्री राम मंदिर के बाद होली स्थल पर चांचड़, बिनोरी खेलने के बाद प्रसाद वितरण के साथ गेर का समापन किया जाएगा