बड़ा महल पर्यटकों के लिए खुलेगासंवारी जा रही उमठ वंश की छतरियां
शहर का बड़ा महल अब पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित होगा। इसके लिए पुरातत्व विभाग ने महल के संरक्षण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। संरक्षण की स्वीकृति मिलते ही महल को संवारने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले वित्तीय वर्ष में इसका काम शुरू हो जाएगा।
उमठ परमार वंशीय राजाओं की समाधियों अाैर पुरातत्व संग्रहालय को संवारने के लिए भी 9-9 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई थी। इसके तहत छार बाग की छतरियाें को संवारने का काम जारी है, यहां बगीचा भी विकसित किया जाना है। संग्रहालय भवन की साज संवार अाैर पेंटिंग का काम भी शुरू हो गया है। छत्री बाग में राजगढ़ पर शासन करने वाले उमठ परमार वंशीय राजाओं की समाधियां स्थापित हैं। इन समाधियों के संवारने की पहले बीते नबंवर 2019 में उस समय हुई थी, जब स्वच्छता अभियान में जिला प्रशासन ने शहर में व्यापक स्तर पर काम करवाए जा रहे थे।
छतरियाें की साजसज्जा पूरी, नदी किनारे हाेगी फेंसिंग : पुरातत्व विभाग के श्री चौहान ने बताया कि राजगढ़ रियासत की छतरियां हैं, उनके रिनोवेशन का काम पहले ही हो चुका है। अब अगले चरण में नदी किनारे तार फेंसिंग करना है। ताकि आवारा मवेशियों का प्रवेश न हो सके। यहीं पर एक बगीचा भी डवलप होगा। संग्रहालय की पुताई के बाद तार फेंसिंग करवाई जाएगी। दोनों कार्यों के लिए 9-9 लाख रुपए मिले हैं। इस राशि में संग्रहालय की प्लास्टिक पेंटिंग करवाई जाएगी।
संगमरमर अाैर लाल पत्थर की इन छतरियों का सौंदर्य कम हो रहा था
संगमरमर एवं लाल पत्थर से निर्मित इन ऐतिहासिक छतरियों का सौंदर्य समय के साथ साथ कम होता जा रहा था। ज़िला प्रशासन द्वारा राजगढ़ के सौंदर्यीकरण की शुरुआत के साथ इस स्थल के विकास की कार्य योजना तैयार की गई थी। योजना के तहत परिसर में सुरक्षा दीवार का निर्माण एवं उद्यान विकास हेतु 9 लाख का प्रस्ताव राज्य पुरातत्व विभाग को भेजा गया था, जिस पर पुरातत्व विभाग भोपाल ने स्वीकृति देते हुए कार्य करने की अनुमति जारी कर दी है।
यह भी होना था... नदी तट पर हेरिटेज वाॅक एरिया अाैर गाेल चाैपाटी बनाने की याेजना
याेजना में यह भी शामिल किया गया था कि पुराने बस स्टैंड से छतरीबाग तक एवं नेवज नदी के छोटे पुल तक हेरिटेज वॉक एरिया विकसित किया जाएगा, जिसमें एक बड़ा फूड कोर्ट जिसे गोल चौपाटी भी कहा जा सकता है बनाया जाएगा। बाउंड्री पर पेरीफेरी में दुकानें होंगी और बीच में पेड़ों के चारों ओर चबूतरे बनाए जाएंगे, जिससे लोगों को सिटिंग स्पेस मिले वहां की फ्लोरिंग भी कंक्रीट या मॉजिक बनाई जाएगी दुकानें भी पक्की होंगी, जिसमें काउंटर्स होंगे। फूड कोर्ट के ठीक सामने एक अंत पर हेयर कटिंग सैलून होंगे और साइड में कुछ पान की दुकान होंगी। सिलाई करने वाली महिलाओं के लिए भी एक छोटा सा स्थान दिया जाएगा, मोबाइल, जूते, चप्पल रिपेयरिंग प्रेस इत्यादि के लिए भी एक निश्चित स्थान दिया जाएगा।
लाल पत्थर अाैर संगमरमर से बनी छतरियों का सौंदर्य बढ़ेगा
स्वच्छता अभियान के दाैरान पुरासंपदा काे सहेजने की बनी थी याेजना
स्वच्छता अभियान के दौरान कलेक्टर निधि निवेदिता ने खुद मौके पर रहकर शहर के विभिन्न हिस्सों में विकास कार्यों की प्लानिंग करवाई थी। इस दौरान शहर के ऐसे स्थानों, भवनों को भी संवारने की प्लानिंग की गई थी, जो पुरातन और ऐतिहासिक हैं। इसी के तहत शहर के छत्री बाग के अलावा संग्रहालय भवन, बड़ा महल सहित पुरानी ऐतिहासिक इमारतों को संवारने की योजना बनाई गई थी। इसी सिलसिले में तीन बड़े काम कराए जाने की रूपरेखा तैयार हुई है, जिसमें छत्री बाग पर काम चल रहा है। संग्रहालय का काम भी शुरू हो गया है और आने वाले एक माह के भीतर बड़ा महल को भी संवारा जाएगा।
छत्री बाग में चल रहा काम, संग्रहालय का काम भी शुरू
अनुमति मिलने के बाद शुरू करेंगे काम
जीपी सिंह चौहान, गाइड, पुरातत्व विभाग राजगढ़