पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिंधिया, शर्मा से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सारंगपुर | भाजपा नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद भोपाल पहुंचकर राज्यसभा के नामांकन फार्म प्रस्तुत किया। इस दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से सारंगपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया। भाजपा नेताओं ने ज्योतिरादित्य का सिंधिया फूल मालाओं से स्वागत कर बधाई दी। भाजपा नेताओं से मिलकर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि इससे भाजपा मजबूत होगी।

इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री अब्दुल रजाक मंसूरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला प्रवक्ता इफ्तिखार अंसारी, अनीस खान आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...