पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khilchipur News Mp News By Worshiping Ram And Janaki Savitri Bai Remembered Put On Color And Color

राम और जानकी की पूजा कर सावित्री बाई काे किया याद, रंग-गुलाल डाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खिलचीपुर| फूलमाली समाज ने माता सावित्री बाई एवं ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। होली पर माता जी की पुण्यतिथि हाेने के कारण पुष्पांजलि के पश्चात परंपरा के अनुसार भगवान श्री राम एवं माता जानकी की पूजा अर्चना की। इसके बाद जिनके घरों में प्रियजन का निधन हुअा था उनके बीच पहुंचकर रंग-गुलाल डालकर शुभ कार्यों की शुरुआत कराई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले ने उस समय महिलाओं एवं कन्याओं को शिक्षा प्रदान की। जब उनकी शिक्षा के खिलाफ पूरा समाज था। पर्दा प्रथा होने के कारण लड़कियों की शिक्षा पर पूर्णतः प्रतिबंध था। ऐसे समय में भारत का पहला महिला स्कूल सावित्री बाई ने अपने पति की मदद से खोला और खुद उसमें पढ़ाने का जिम्मा भी लिया। इस अवसर पर राधेश्याम मालाकार, मांगीलाल मालाकार, प्रेम मालाकार, मुरलीधर मालाकार, रामबाबू मालाकार, गोपाल मालाकार, शिव मालाकार, विनोद मालाकार, विष्णु सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी।
खबरें और भी हैं...