जागरूक करने स्वास्थ्य विभाग लगाए शिविर
कोरोना वायरस की संदिग्ध सिंगापुर से ब्यावरा आई इंजीनियर की गर्भवती प|ी का पांचवें दिन बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर पहुंचकर जांच की। महिला के घर पर ही बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में बेड रेस्ट कर रही महिला के ब्लड के सैंपल लिए गए, जिसमें सभी जांचें नार्मल आई हैं। महिला को घर में ही 28 दिन तक आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
इधर, वायरस के संक्रमण से बचाव, लक्षण लोगांे के पता चल सकें और वे एहतियात बरतें, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाने की तैयारी की गई है। जिला महामारी अधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हमनें में कुछ पंफलेट और छपवाए हैं, इससे पहले भी पंफलेट बंटवाए जा चुके हैं। लोगों को कोरोना वायरस मामले को लेकर उसके लक्षण, बचाव के तरीके विभिन्न माध्यमों से बताए जा रहे हैं।
उर्स में लगाया जाएगा कैम्प
श्री सिंह ने बताया कि अब जिले में भीड़भाड़ बढ़ेगी, ऐसे में सतर्कता की जरूरत और बढ़ जाती है। विभाग ने तय किया है कि उर्स में आने वाले लोगों को जानकारी देने और सतर्क रहने के लिए डॉक्टरों की टीम का एक स्थायी शिविर लगाया जाएगा, जो शिविर में आने वाले लोगों को आवश्यक जानकारी देखा। इधर, दो दिन पहले सीएमएचओ केके श्रीवास्तव ने उर्स स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पांचवें दिन भी हुई संदिग्ध की जांंच, सीएमएचओ ने देखीं व्यवस्थाएं