- Hindi News
- National
- Khilchipur News Mp News Case Of Assault On Borrowing Money Case Registered
उधारी के रुपए मांगने पर की मारपीट, प्रकरण दर्ज
ब्यावरा| उधार दिए गए रुपए मांगने पर गिंदौरहाट गांव के एक व्यक्ति को गालियां देते हुए जमकर मारपीट की गई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
गिंदौरहाट गांव के सुरेश वर्मा ने रिपोर्ट लिखाई है कि गांव के इंदरसिंह ने कुछ दिनों पूर्व उससे उधारी में रुपए लिए थे। जिन्होंने लौटने के लिए उसने बुधवार को आरोपी से कहा तो इंदरसिंह ने अपने साथियों हरिओम शिवहरे के साथ मिलकर गालियां देते हुए मारपीट कर दी।