- Hindi News
- National
- Khilchipur News Mp News Celebrated Fireworks Distributed Sweets After Scindia Joined Bjp
खुशियां मनाई... सिंधिया के भाजपा ज्वाइन करने पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी
ब्यावरा| कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के पीपल चौराहे पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। सिंधिया के भाजपा में शामिल होने की खुशी में आतिशबाजी चलाकर मिठाई बांटने वालों में पूर्व विधायक नारायणसिंह पंवार, सांसद प्रतिनिधि पं. अमित शर्मा, पूर्व भाजपा मीडिया प्रभारी राजू यादव, देवेंद्र शर्मा, निवृतमान पार्षद विष्णु साहू, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल है।