- Hindi News
- National
- Sarangpur News Mp News Celebrated The Death Anniversary Of First Female Teacher Savitri Bai Phule
प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि मनाई
फूल माली समाज, महात्मा फुले समता परिषद एवं माली युवा महासभा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बस स्टैंड स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले प्रतिमा स्थल पर देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सावित्री बाई फूले के चित्र पर माल्यार्पण कर समाज के अध्यक्ष ओम पुष्पद ने कहा कि देश की सावित्रीबाई का जन्म 3 जनवरी 1831 को खण्डोजी नेवसे के घर हुआ था। उनका विवाह मात्र 9 वर्ष की उम्र में 1840 मे महात्मा ज्योतिराव फुले के साथ हुआ। सावित्रीबाई ने अपने पति के साथ महिलाओं को शिक्षित करने का बीड़ा उठाते हुए महिला विद्यालय खोलकर महिलाओं को शिक्षित किया। उन्होंने विधवाओं के लिए एक केंद्र की स्थापना कर पुनर्विवाह के लिए प्रोत्साहित करने का काम भी किया। अछूतों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, प्लेग फैलने के दौरान पुणे मे 10 मार्च 1897 को उनका निधन हो गया था।
समाजसेवियाें अाैर अतिथियों का किसर स्वागत
महात्मा फुले समता परिषद जिला अध्यक्ष मनोज पुष्पद ने वरिष्ठ समाज सेवियों व अतिथियों का तिलक लगाकर व दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। वहीं माली युवा महासभा जिलाध्यक्ष राकेश पुष्पद ने नगर के युवा कार्यकर्ता दीपक पुष्पद को माली युवा महासभा का जिला प्रवक्ता नियुक्त किया। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरूलाल पुष्पद, मुकेरबाड़ी पंचायत अध्यक्ष शिवनारायण पुष्पद, पूर्व एल्डरमैन शिवचरण पुष्पद, मंडल अध्यक्ष पंकज पालीवाल, पुष्पद बसस्टैंड व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद सक्सेना, परगना पंचायत सचिव महेश पुष्पद अशोक वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।