आयोजन... मां वैष्णोदेवी मंदिर परिसर में भजन संध्या आयोजित कर मनाया फागोत्सव
ब्यावरा|शहर के मंशापूर्ण मां वैष्णोदेवी मंदिर परिसर में भजन संध्या आयोजित कर फाग उत्सव मनाया गया। इसके लिए शुक्रवार शाम को यहां श्याम मित्र मंडल ब्यावरा ने भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें भव्य दरबार सजाकर बाहर के गायकों ने प्रसिद्ध भजनों को अपनी आवाज में दोहराकर प्रस्तुतियां दी। इस दौरान छप्पन भोग लगाए और इत्र वर्षा भी की गई। साथ अलौकिक ज्योत के दर्शन के साथ बाहर के गायकों कृष्ण प्रिया नागपुर, राखी परमार भोपाल, रेखा परमार भोपाल, सतीश अग्रवाल चाटूखेड़ा ने भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। देररात तक चली इस संध्या में भजनों की प्रस्तुतियों को सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।