पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Biyawara News Mp News Census Number Will Be Inscribed On House Dharamshala Religious Place

जनगणना: मकान, धर्मशाला, धार्मिक स्थल पर अंकित किया जाएगा नंबर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जनगणना 2021 की तैयारियां के लिए हर 10 साल में तैयार किए जाने वाले एनपीआर (नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर) के क्रियान्वयन पर एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बीआरसी भवन में दोपहर को हुई बैठक के दौरान एसडीएम संदीप अष्ठाना ने जनपद की सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों को अपने- अपने क्षेत्र के गांवों में स्थित तमाम मकान, धर्मशाला, धार्मिक स्थल और अन्य भवनों पर नंबर अंकित करने के लिए जरूरी दिशा व निर्देश दिए। इस दौरान उन्हें प्रशिक्षित भी किया गया। बैठक में बताया गया कि पहले चरण में शहरी क्षेत्र में मकान नंबर लिखने का कार्य नगरीय निकायों की टीम करेगी। इसके बाद अब ग्रामीण क्षेत्र में यह कार्य शुरू किया गया है। इसके लिए सभी सचिव, रोजगार सचिव गांवों में जाकर आवश्यक रूप से मकान नंबर अंकित करेंगे। साथ ही मकानों में रहने वालों या घर खाली होने की जानकारी जुटाई जाएगी। एसडीएम श्री अष्ठाना ने बताया कि एनपीआर का पूरा डाटा तैयार किया जाएगा। इसमें पहले जनसंख्या निश्चित की जा रही है और वह लोग कहा रहते है और कितनी उनकी आवश्यकता है, कितने मकान है इन सब की जानकारी फीड की जाएगी। बैठक में मास्टर ट्रेनर बीआरसी जीडी दुबे, अतुल सक्सेना ने एनपीआर के सर्वे की तमाम बारीकियां बताई। बैठक में नायब तहसीलदार रिया जैन, जनपद एपीओ परमानंद दुबे, लोकेश आर्य सहित सभी ग्राम पंचायतों के सचिव व ग्राम रोजगार सहायक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...