- Hindi News
- National
- Khilchipur News Mp News Chanting The Name Of God Destroys All Our Woes Sapphire Sister
परमात्मा के नाम का जप करने से नाश होती हैं हमारी सभी विपत्तियां: नीलम बहन
ब्रम्हाकुमारी सेवाकेंद्र पर फाग उत्सव मनाया गया। इसमें महिलाओं ने फाग गीत गाए एवं ढोल की थाप पर नृत्य किया। नीलम बहन ने कहा कि होली का अर्थ है जो बीत चुका है उसका चिंतन नहीं करना। हिरण्यकश्यप को अभिमान आ गया था कि मैं ही भगवान हूं। इसलिए उसने भगवान का नाम लेने
वाले लोगों पर अत्याचार करना शुरू कर दिया।
जब उसका ही बेटा प्रह्लाद भगवान का नाम लेना बंद नहीं हुआ, तो उसने अपनी बहन होलिका जिसे ब्रह्मा का वरदान था कि वह आग में नहीं जल सकती। उसके बहाने प्रहलाद को जलाने की कोशिश की, लेकिन हुआ ठीक उल्टा। प्रहलाद भगवान का नाम जाप करता रहा और होलिका जल गई। ठीक उसी प्रकार हमें भी परमपिता परमात्मा की याद में रहना है, जिससे हमारे ऊपर आने वाली सभी विपत्तियों का नाश होता रहे।
ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर भजनों के साथ फाग उत्सव मनाती महिलाएं।