पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Biyawara News Mp News Civil Hospital In Charge Went On Leave By Giving A Letter Of Unable To Work

काम करने में असमर्थ हाेने का पत्र देकर छुट्‌टी पर गए सिविल अस्पताल प्रभारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्यावरा। शहर के सिविल अस्पताल के प्रभारी प्रभारी डॉ. प्रमाेद कुमार मिश्रा स्वास्थ्य कारणाें से काम में असमर्थ हाेने का अावेदन देकर लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। उनके स्थान पर डॉ. शरद साहू को अस्पताल का प्रभारी बनाया गया है।

करीब 10 महीने पहले सिविल अस्पताल ब्यावरा के प्रभारी बनाए गए डॉ. मिश्रा ने सोमवार को अचानक से सीएमएचओ को एक लिखित पत्र सौंपा है। इसमें कहा है कि मैं अपना स्वास्थ खराब होने से प्रभारी के रूप में काम करने में असमर्थ हूं। इसलिए मुझे प्रभारी के कार्यभार से मुक्त किया जाए। ये पत्र देकर वे सोमवार से लंबे अवकाश पर चले गए हैं।
खबरें और भी हैं...