- Hindi News
- National
- Biyawara News Mp News Cleanliness Survey Report Will Come In The Last Week Of March
मार्च के अंतिम सप्ताह में आएगी स्वच्छता सर्वे रिपोर्ट
राजगढ़ | स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की रिपोर्ट मार्च के अंतिम सप्ताह में आएगी। इस बार राजगढ़ को लेकर सर्वेक्षण रिपोर्ट का सबको इंतजार है, क्योंकि इसबार जिला प्रशासन ने दिसम्बर और जनवरी के माह मंे शहर में व्यापक कार्य करवाए थे। वर्षों पुराने अतिक्रमण तोड़ते हुए शहर के प्रमुख हिस्सों को व्यवस्थित करवाया था, वहीं दिन और रात सफाईकर्मियों द्वारा शहर में सफाई की गई थी। सूत्रों की मानें तो दिल्ली से जो सर्वे टीम आई थी, वह इस बार शहर की स्वच्छता रिपोर्ट बेहतर लेकर गई है।
नगर पालिका सीएमओ ओपी डूडा के मुताबिक मार्च के अंतिम सप्ताह तक स्वच्छता सर्वे की रिपोर्ट आ सकती है।