- Hindi News
- National
- Sarangpur News Mp News Collective Will Come Out Today Anjuman Islam Committee Will Welcome
आज निकलेगी सामूहिक गेर, अंजुमन इस्लाम कमेटी करेगी स्वागत
सारंगपुर | नगर में होली पर्व हर्ष उल्लास और खुशी के साथ मनाया जा रहा है। इसमें हिंदू उत्सव समिति द्वारा पांच दिवसीय होली उत्सव मनाया जा रहा है। शनिवार रंग पंचमी पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ उत्सव का समापन होगा। इस दौरान नगर में निकलने वाले चल समारोह में नगर की एकता, अमन व सद्भावना को कायम रखते हुए अंजुमन इस्लाम कमेटी द्वारा स्वागत किया जाएगा। सदर एमए अलीम बाबा कुरैशी ने बताया कि सभी समुदाय एवं धर्म के लोगों से इस त्योहार पर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई देें। रंग पंचमी के चल समारोह का स्वागत फूलों एवं आईसक्रीम से किया जाएगा।