पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Biyawara News Mp News Collector Gave 24 Hour Deferment Encroachment Not Removed Even After 66 Days

कलेक्टर ने 24 घंटे की दी थी मोहलत, 66 दिन बाद भी नहीं हटाए अतिक्रमण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
8 जनवरी को सुठालिया रोड और पुराने एबी रोड से अतिक्रमण हटाने के दिए थे निर्देश

सख्ती से बेदखल करेंगे

संदीप अष्ठाना, एसडीएम ब्यावरा

सुठालिया रोड पर 478 कब्जे 2- 2 फीट आगे निकले पाए गए थे

राजस्व नक्शे से मिलाकर सुठालिया रोड की नापजोख कराने पर पूरे मार्ग पर करीब सवा किमी लंबाई में 478 कब्जे प्रशासन द्वारा चिन्हित किए गए थे। इस दाैरान दोनों तरफ की सभी दुकानें व मकान सड़क पर औसतन 2- 2 फीट तक आगे पाए गए। इन सभी पर निशान भी लगवाए गए थे, ताकि कार्रवाई के दौरान एक तरफ से इन्हें तोड़ा जा सके। अधिकारियों ने संबंधित अतिक्रमणकारियों को अपने कब्जे अगले 24 घंटे में खुद ही हटाने की हिदायत दी थी।

ब्यावरा | 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने के कलेक्टर के निर्देश 66 दिन बाद भी बेअसर साबित हाे रहे हैं। सवा 2 महीने पहले 8 जनवरी को महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम में शामिल होने आई कलेक्टर निधि निवेदिता ने सुठालिया रोड का निरीक्षण किया था। उनके साथ एसपी प्रदीप शर्मा भी थे। कलेक्ट ने स्थाई और अस्थाई अतिक्रमणों को काे देखकर इन्हें अगले दिन हटाने के निर्देश एसडीएम अाैर नपा सीएमअाे काे दिए थे। इसके बावजूद अब तक काेई कार्रवाई नहीं हो सकी है। हालांकि कलेक्टर के कहे जाने के तत्काल बाद रात को ही तत्कालीन एसडीएम रमेश पांडे, तहसीलदार एआर चिरामन ने नापजोख कराकर अतिक्रमण चिन्हित करा दिए थे। संबंधित कब्जाधारियों को अगले 24 घंटे में उनके कब्जे खुद ही हटाने की हिदायत दी थी।
खबरें और भी हैं...