पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarangpur News Mp News College Students Distribute Clothes And Food To The Needy

कॉलेज के छात्रों ने जरूरतमंदों को कपड़े खिलाैने व खाना बांटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सारंगपुर | शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई ने नेकी की दीवार कार्यक्रम किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने पुराने वस्त्रों, खिलाैनाें, स्टेशनरी सामग्री, खाद्य पदार्थों आदि का वितरण तलेनी स्थित बड़ली पर गाडोरिया बस्ती में किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ द्वारा शुक्रवार को प्राचार्य प्रो. डीपीएस राठौड़ के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अर्चना वर्मा एवं डाॅ. भावना उज्जालिया के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया। इसमें सभी को दान के महत्व से अवगत व प्रोत्साहित किया गया।

इस मौके पर प्रो. जेपी शर्मा, प्रो. एआर पाटीदार, डाॅ. ममता खोईया, प्रो. संगीता गुप्ता, भगवानसिंह पाटीदार, संजय व्यास, राहुल खेड़कर, डाॅ. अरूणा सोलंकी, डाॅ. दिलीप कुमार गुप्ता, डाॅ. मो वसीम शेख, डाॅ. विमल लोदवाल, डाॅ. अर्चना वर्मा, डाॅ. सोनाली निनामा, डाॅ. भावना उज्जालिया, प्रो. प्रीतम गुनावा, राजेश चौरडिया, दिलीप वाल्मीकि, डाॅ. फारूख पाठन, जितेन्द्र पाटीदार, धर्मेंद्र वर्मा, जगदीश बैरागी, नीरज गिरजे मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...