पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रंग बरसाती दमकलाें, टैंकराें के साथ निकले हुरियारे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्यावरा| रंगपचंमी के मौके पर शहर में हिंदू उत्सव समिति ने गेर निकाली। इस बार भी समिति ने शहर में वर्षाें पुरानी परंपरा के तहत सुबह 10 बजे मातामंड मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर से नपा के टैंकर व फायरब्रिगेड की दमकलों से रंग बरसाते हुए गेर शुरू हुई। गेर शीतलामाता मंदिर से शुरू होकर सुठालिया रोड, मेन मार्केट, सुभाष चौक, जगात चौक, इंदौर नाका, पीपल चौराहा हाेते हुए पुराने बस स्टैंड के पास पुराने एबी रोड पर चिंताहरण हनुमान मंदिर पहुंची। इसके बाद महाआरती के साथ गेर का समापन हुआ। इसमें शामिल हुरियारों की टोलियां डीजे पर बज रहे भजनों व होली के गीतों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष फूलसिंह कुशवाह के नेतृत्व में गेर निकाली गई। कानून व्यवस्था के लिए तहसीलदार एआर चिरामन, नायब तहसीलदार रिया जैन, थाना प्रभारी रविंद्र चावरिया, देहात थाना प्रभारी आदित्य सोनी सहित बड़ी संख्या में पुलिस शामिल रही।
खबरें और भी हैं...