पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajgarh News Mp News Construction Of New Vegetable Market Will Shift Soon

नए सब्जी मार्केट का निर्माण पूरा जल्द शिफ्ट होगा हाट बाजार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दशहरा मैदान पर बन रहे सब्जी मार्केट का काम लगभग पूरा हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि होली बाद मुख्य बाजार में बुधवार को लगने वाले हाट बाजार को नए सब्जी मार्केट में शिफ्ट किया जा सकता है। दशहरा मैदान पर लगभग दस लाख रुपए की लागत से सब्जी मार्केट का निर्माण करवाया गया है। यहां सब्जी व्यापारियों के लिए व्यवस्थित दुकानांे का निर्माण हुआ है। इसके अलावा मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। यह मार्केट प्रशासन ने इस उद्देश्य से बनवाया है कि इस जगह पर मुख्य बाजार में लगने वाले सब्जी हाट बाजार को शिफ्ट किया जा सके।

बाजार में सब्जी की दुकानों से ट्रैफिक में दिक्कत

दरअसल, मुख्य बाजार में हाट लगने से यातायात बाधित होता है। सबसे ज्यादा परेशानी हाट के दिन ही होती है, दिन में कई बार ट्रैफिक जाम हो जाता है। सब्जी बाजार को शिफ्ट करने की पहले भी कोशिशें हो चुकी हैं। दशहरा मैदान के नए सब्जी मार्केट में हाट बाजार शिफ्ट होने से इन परेशानियों से निजात मिल सकेगी।
खबरें और भी हैं...