- Hindi News
- National
- Khilchipur News Mp News Distribute Masks To People For Protection From Corona Virus
कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए लोगों को बांटे मास्क
जिला प्रशासन द्वारा रविवार काे महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दाैरान लोगों को काेराेना वायरस के संक्रमण से बचाने अाैर जागरूक करने भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला व अन्य लोगों केा मॉस्क बांटे। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद कोरोना वायरस से बचाव को लेकर खिलचीपुर नाके पर महिलाओं व बच्चों से चर्चा की। इस दौरान उन्हे मास्क वितरित किए। यह मॉस्कर स्टेडियम में आयेाजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रही महिलाओं को सुरक्षा के लिए खासकर बांटे। हालांकि जिला प्रशासन ने यहां सुरक्षा को लेकर कोई खास इंतजाम नहंी किए थे। इस मौके पर जिला महामंत्री मनोज सिंह हाड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष साधना शर्मा, अनिता वर्मा, सुगन बाई,. पूर्व नपाउपाध्यक्ष दीपक नागर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।