पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarangpur News Mp News Distribute Masks To Policemen To Avoid Corona Virus Also Tell Tips To Take Precautions

कोरोना वायरस से बचने पुलिसकर्मियों को बांटे मास्क, सावधानी बरतने के लिए टिप्स भी बताए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सारंगपुर | चीन सहित अन्य देशों से कोरोना वायरस भारत पहुंच गया है। इसी के चलते पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। रविवार को एसडीओपी पदम सिंह बघेल ने थाना पहुंचकर पुलिस स्टाफ सहित सभी जवानों को मास्क वितरण किए।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक दूसरे से बात करते समय दूरी बनाएं व हाथ नहीं मिला। घर जाकर भोजन से पहले साबुन से हाथ धोकर सूखे टावेल से हाथ साफ कर ही भोजन करें। किसी को खांसी, छींक आने पर रुमाल रखकर छीकें। वहीं समय रहते अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं।

बाजार व भीड़ भाड़ वाले इलाके में मास्क लगाकर जावें। होली पर रंग का उपयोग कम से कम करें। रासायनिक रंगों का प्रयोग नहीं करने की बात कही। इस अवसर पर थाना प्रभारी मुकेश गौड़ सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...