- Hindi News
- National
- Sarangpur News Mp News Do Not Sell Restricted Medicines At Medical Stores Otherwise Action Will Be Taken
मेडिकल स्टोर्स पर न बेेचें प्रतिबंधित दवाएं, नहीं तो होगी कार्रवाई
सारंगपुर| नगर में नशीली दवाओं का विक्रय की खबरें मिल रही हैं। मेडिकल स्टोर्स पर एविल इंजेक्शन सहित अन्य दवाओं के बिना डॉक्टर के पर्चे के बेचने की खबरें हैं। इसे बंद करें। अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात थाना प्रभारी मुकेश गौड़ ने नगर के मेडिकल एेसोसिएशन की बैठक में मेडिकल संचालकों से कही। उन्होंने बैठक कर सभी को सचेत किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित नशेली दवाई बेची गई तो कठोर कार्यवाही की जाएगी।