- Hindi News
- National
- Sarangpur News Mp News Elderly Person Killed In Collision With Mini Truck Driver Absconding From Vehicle Passerby Injured After Overturning Truck
मिनी ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, वाहन छोड़ ड्रायवर फरार, ट्रक पलटने से राहगीर घायल
दो अन्य दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल, तीन गंभीर हालत में शाजापुर रेफर
पचोर-सोयत स्टेट हाईवे पर वैष्णव देवी मन्दिर के पास एक मिनी ट्रक ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल डायल 100 की मदद से छापीहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के गम्भीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्ती में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि बंशीलाल पुत्र चुन्नीलाल गुप्ता निवासी भ्याना 80 साल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान 407 वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
दो अलग अलग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल, तीन गंभीर : सारंगपुर। फोरलेन पर लगातार हादसों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को एक ही गांव के समीप अलग अलग हुई दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर रेफर किया गया। दोनों घटना नगर से 7 किलोमीटर दूर उकावता गांव के पास समीप घटित हुईं। दिनेश पुत्र कालूराम 28 व राधेश्याम पुत्र विनोद दोनों निवासी सारंगपुर अपनी बाइक से शाजापुर से सारंगपुर आ रहे थे। तभी उकावता के पास सामने से अपनी बाइक पर जा रहे सुनेरा निवासी हरिप्रसाद पुत्र कनीराम व अंकित की बाइक की आमने सामने से टक्कर हो गई। घटना में दिनेश, राधेश्याम और हरीप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सारंगपुर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर रेफर कर दिया गया।
ट्रक पलटने से राहगीर घायल : उकावता के पास ही दूसरी घटना घटित हुई। इसमें हाइवे पर एक ट्रक पलट जाने से मार्ग पर जा रहे साहिल पुत्र असलम व सलीम पुत्र काले खां निवासी उकावता घायल हो गए। बताया जाता है कि ट्रक पलटने से उसमें भरा सामान राहगीर पर गिर गया, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें भी उपचार के लिए शाजापुर भेजा गया है।