पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Biyawara News Mp News Ending Of Sadhguru Festival With Dance And Grace Of God

नृत्य अाैर ईश्वर की कृपा के अनुराेध के साथ सद्गुरू महोत्सव का समापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री सद्गुरू अाश्रम में चल रहे 7 दिनाें के श्री सद्गुरू महोत्सव का समापन शनिवार काे रंगपंचमी पर्व के साथ हुअा। अंतिम दिन सुबह भगवान दत्तात्रेय अाैर सद्गुरू महाराज की प्रतिमाअाें के पूजा-अभिषेक के बाद पंडित देवकीनंदन नागर ने पारंपरिक गाेपालकला का प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी श्रद्धालुअाें ने गुरू महिमा के पदाें अाैर भगवान के भजनाें पर नृत्य कर नगर के साथ देश अाैर विश्व की मंगलकामना अाैर प्रभु के श्रीचरणाें में स्थान पाने का अाशीर्वाद मांगा।

उत्सव के दाैरान प्रतिदिन भागवत कथा का पाठ पंडित राकेश शास्त्री ने, पंचपदी पाठ अाश्रम के प्रबंध संचालक बलभीम ताेवर अाैर रात में हरिकथा ब्यावरा के नीलगिरी अाश्रम के मानस मधुकर पंडित कपिल कुमार शर्मा ने की। उनके साथ प्रतिदिन पंडित देवकीनंदन नागर, माधवप्रसाद त्रिपाठी, प्रेम गुरू भियाना, कैलाशनारायण सनखेड़ी, पंडित अमृतलाल शास्त्री, पंडित कृष्णगाेपाल दीक्षित, मनाेज नागर, महेश त्रिपाठी अाैर प्रफुल्ल ताेवर ने गुरू चरित्र पर व्याख्यान दिए। उत्सव के अंत में महाप्रसादी का वितरण किया गया।

नवयुवक मंडल का गठन किया: उत्सव के समापन के माैके पर श्री सद्गुरू अाश्रम के नवयुवक सत्संग मंडल की घाेषणा की गई। इसमें अध्यक्ष पंडित अाेमप्रकाश शर्मा, सचिव चंद्रेश ठाकुर, उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा रघुनाथपुरा, सहसचिव मनाेज मेहता, मुकेश चक्रधर अाैर काेषाध्यक्ष लाेकेंद्र सिंह झाला नियुक्त किए गए।

खबरें और भी हैं...