भगवान के साथ होली खेलकर मनाया फाग उत्सव
_photocaption_सुठालिया| रविवार दोपहर सदर बाजार की महिला मंडली ने श्री राम मंदिर परिसर और लीलाजी मंदिर पर महिला दिवस के उपलक्ष्य में होली खेलकर फाग उत्सव मनाया। महिला मंडल की सभी महिलाएं श्री राम मंदिर परिसर में एकत्रित हुई। यहां घरों से गुलाल प्रसाद लेकर मंदिर में पहले भगवान को रंग लगाकर होली खेली, फिर आपस में रंग लगाकर भजन गाए। इसके बाद शाम को सभी महिलाओं ने लीलाजी मंदिर पर फाग उत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर शिखा, नेहा, निर्मला मिश्रा, आशा गुप्ता, निर्मला, इन्द्रा पालीवाल, मधु, मुस्कान, आरती अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।*photocaption*