पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarangpur News Mp News Flag March To Deal With The Fallout Situation And Take Stock Of The Geographical Location Of The City

अापात स्थिति से निबटने एवं नगर की भौगोलिक स्थिति का जायजा लेने निकाला फ्लैग मार्च

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली एवं रंगपंचमी के त्योहार के पूर्व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान एसडीएम प्रिया वर्मा, तहसीलदार भूपेंद्र कैलासिया एवं एसडीओपी पीएस बघेल भी मौजूद रहे। मार्च विभिन्न मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से निकला।

थाना प्रभारी मुकेश गौड़ एवं उप निरीक्षक ब्रजमोहन शर्मा ने बताया कि फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरु होकर बस स्टैंड, भेरु दरवाजा, जोशी दवाखाना, सदर बाजार, जामा मस्जिद चौक, रंगेरवाड़ी, बांगकुंआ टंकी, अस्पताल रोड, एसडीएम चौराहे से एबी रोड होते हुए थाना परिसर पर आकर समापन हुआ।

एसडीओपी पदम सिंह बघेल ने बताया कि विशेष बल के साथ शहर की भौगोलिक स्थिति को जानने एवं अप्रिय घटना होने पर आसानी से निपटने के लिए यह मार्च निकाला गया।

नगर में फ्लैग मार्च निकालते अधिकारी एवं पुलिस बल।
खबरें और भी हैं...