पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarangpur News Mp News Flower Gardener Worshiped Shri Ram And Janaki39s Mother By Celebrating The Birth Anniversary Of Savitri Bai Phule

सावित्री बाई फूले की जयंती मनाकर फूल माली समाज ने की श्रीराम एवं जानकी माता की पूजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खिलचीपुर | फूलमाली समाज ने देश की प्रथम महिला शिक्षक सावित्री बाई फुले की 121वीं पुण्यतिथि श्रीराम मंदिर परिसर में मनाई। इस अवसर पर समाजजनों एवं महिलाअाेंे ने सावित्री बाई एवं ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण किया श्रद्धा सुमन अर्पित किए। होली पर माताजी की पुण्यतिथि पड़ने से पुष्पांजलि के बाद बड़ी संख्या में मौजूद समाजजनों ने परंपरा अनुसार भगवान श्रीराम एवं माता जानकी की पूजा अर्चना। इसके बाद जिनके घरों में गमी हुई, उनके घरों पर जाकर रंग गुलाल डालकर उनके यहां शुभ कार्यों की शुरुआत की।

मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने उस समय महिलाओँ एवं कन्याओं को शिक्षा प्रदान की जब पूरा समाज उनकी शिक्षा के खिलाफ था। पर्दा प्रथा होने के कारण लड़कियों की शिक्षा पर पूर्णतः प्रतिबंध था। ऐसे समय में भारतवर्ष का पहला महिला स्कूल अपने पति की मदद से सावित्रीबाई ने ही खोला और खुद उसमें पढ़ाने का जिम्मा भी लिया क्योंकि वहां पढ़ाने को कोई तैयार नहीं था। सावित्री बाई बाल विवाह के खिलाफ एवं विधवा विवाह के समर्थन में थी और आजीवन उन्होंने इसके लिए पति ज्योतिबा राव फुले के साथ मिलकर संघर्ष किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के महिला, पुरुष, युवा व बच्चे मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...