- Hindi News
- National
- Sarangpur News Mp News Follow The Ban On Holi Playing Dj Drinking And Drinking Otherwise Action Will Be Taken
होली पर डीजे बजाने, शराब पीकर हुड़दंग करने पर प्रतिबंध का हो पालन, नहीं तो होगी कार्रवाई
शांति समिति की बैठक में मौजूद लोगों ने पर्व शांति एवं भाईचारे से मनाने का लिया निर्णय
शांति समिति की बैठक जनपद सभाकक्ष में रखी गई। इसमें हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष डाॅ. राजेन्द्र मिश्रा ने होली पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। विधायक कुवर कोठार ने पर्व शांति अाैर भाईचारे के साथ मनाने की बात कही। एसडीएम प्रिया वर्मा ने कहा कि होली पर डीजे बजाना व शराब पीकर हुड़दंग करने पर कार्रवाई की जाएगी। राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सादानी ने दोनों समुदाय के लोगों से मिलजुल कर त्योहार मनाने की बात कही। एसडीओपी पदम सिंह बघेल ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट न डालें, जिससे किसी की भावना आहत हो। वहीं कोरोना वायरस से बचाव के उपाय करें। अंजुमन सदर अलीम बाबा कुरैशी ने पूरा सहयोग करने की बात कही।
इस मौके पर तहसीलदार भूपेन्द्र केलासिया, सेठू बाबा, गोकुल दंडवानी, ओम पुष्पद, भेरूलाल पुष्पद, मानसिंह पाटीदार, मनोज जैन, महेश पाटीदार, मनोहर सोनी, अजय गुप्ता, दीपक रानवे, शेख बहादुर खान, अंजुमन सेकेट्री, निजाम कुरैशी, खुशीलाल पुष्पद, थाना प्रभारी मुकेश गोड, सुनील पाल सहित पार्षद व नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आपसी भाईचारे एवं सद्भाव से मनाएं पर्व, किसी ने भी रंग में भंग डाला तो होती सख्त कार्रवाई : जीरापुर | होली, धुलेंडी रंग पंचमी पर्व को लेकर पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक रखी गई। इसमें पर्व शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया।
वहीं रंग में भंग डालने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की सख्त चेतावनी भी दी। थाना प्रभारी उमेश कुमार यादव ने कहा कि पर्व पर यदि कोई नशे की हालत में तेज रफ्तार हुड़दंग करता पाया जाता है, तो पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। तेज रफ्तार वाहन चालकों पर भी कार्रवाई होगी। बैठक में शांति समिति के सदस्य एवं नागरिक उपस्थित थे।