पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Biyawara News Mp News Food Is Not Being Provided To 100 Families On Slip From Barwa Fair Price Shop

बारवां उचित मूल्य दुकान से 100 परिवारों को पर्ची पर नहीं दिया जा रहा है खाद्यान्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र के बारवां गांव की शासकीय उचित मूल्य दुकान पर गांव के 100 परिवारों को पात्रता पर्ची के बाद भी खाद्यान्न नहीं दिए जाने के आरोप लगाए गए हैं।

इसके लिए बारवां गांव के सुरेशचंद्र दांगी, लक्ष्मीचंद, दिनेश, राधेश्याम, मांगीलाल, महेश दांगी, कैलाश, रामबाबू, शिवप्रसाद दांगी, रामप्रसाद सहित अन्य ग्रामीण शुक्रवार को ब्यावरा तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम के नाम एक सामूहिक आवेदन दिया है। इसमें आरोप लगाते हुए कहा है कि, गांव की शासकीय उचित मूल्य दुकान से करीब 100 परिवारों को पात्रता पर्ची के बाद भी खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है।

आरोप है कि जब हितग्राही केरोसिन लेने राशन की दुकान पर पहुंचते हैं तो उनके अंगूठे के निशान लगवा लिए जाते हैं और राशन सेल्समैन खुद निकालकर बाजार में बेच देता है। एसडीएम संदीप अष्ठाना ने आवेदन पर सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी को जांच करने के आदेश दिए हैं।

बारवां गांव की राशन दुकान की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण एसडीएम के पास पहुंचे। उनका आरोप था कि गांव के 100 परिवारों को खाद्यान्न पर्ची पर राशन नहीं दिया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...