- Hindi News
- National
- Jirapur News Mp News Foreign Tourists Reach Jirapur All Healthy In Investigation
विदेशी पर्यटक जीरापुर पहुंचे, जांच में सभी स्वस्थ
कोरोना वायरस की दहशत के बीच शुक्रवार को इंडोनेशिया एवं मलेशिया के नागरिकों का एक 10 सदस्यों का दल जमात के रूप में में जीरापुर पहुंचा था, जिसकी जानकारी लगते ही हरकत में आई स्वस्थ विभाग की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके श्रीवास्तव सहित अन्य डॉक्टरों ने विदेशी पर्यटकों की जांच की।
सीएमएचओ डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि सभी नागरिक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। मलेशिया व इंडोनेशिया से 12 फरवरी को भारत पहुंचे। सभी लोगों का नई दिल्ली एयरपोर्ट पर भी जांच हुई है, तभी उन्हें यहां आने दिया गया। मलेशिया-इंडोनेशिया से दिल्ली भोपाल होते हुए दस सदस्यीय दल शुक्रवार दोपहर मदरसा स्कूल में पहुंचा था। थाना प्रभारी उमेश यादव द्वारा इन विदेशी नागरिकों के आने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। शाम को सभी नागरिकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुलाया गया, जहां जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केके श्रीवास्तव, डॉ. महेंद्र पाल सिंह, पिडिमोलोलिस्ट, डॉ. एलपी भकोरिया, जिला टीकाकरण अधिकारी, ब्लाक मेडीकल आफिसर डॉ. विवेक दुबे, डॉ. पुष्पक खिलचीपुर,डॉ. गगन सिंह परिहार द्वारा उनका स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
28 दिन का क्याेरटाइम भी पूरा हाे चुका है
सीएमएचओ ने बताया कि सभी नागरिकों में किसी भी तरह की बिमारी के लक्षण नहीं हैं, सभी लोग स्वस्थ हैं। विदेशी नागरिकों की 12 फरवरी को नई दिल्ली एयरपोर्ट पर भी जांच हुई, भोपाल होते हुए सभी लोग खिलचीपुर व जीरापुर पहुंचे। चूंकि इस जांच 28 दिन का क्वोरन्टाइम भी पूरा हो गया है। राजगढ़ जिले में इसको लेकर सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने नगर सहित आसपास के गांवों में सतर्कता के लिए अभियान चलाए जाने के लिए बीएमओ को निर्देशित किया