- Hindi News
- National
- Jirapur News Mp News Ghat Construction Will Be Done On Chhapidam To Promote Tourism Will Make Machhalpur A Tehsil
पर्यटन को बढ़ावा देने छापीडैम पर होगा घाट निर्माण, माचलपुर को तहसील बनाएंगे
नगर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए छापीडेम पर घाट निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। वित्तीय वर्ष में मल्टी कम्युनिटी हाल, 50 बिस्तरीय अस्पताल भवन, छापीहेड़ा में कालेज भवन, माचलपुर को तहसील बनाने के साथ ही जीरापुर में सब डिवीजन कार्यालय स्थापित किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2020-21 में इनके लिए राशि का प्रावधान रहेगा। यह बात ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने सोमवार रात स्थानीय कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
नगर में बढ़ती यातायात की समस्या पर उन्होंने कहा कि नगर में खिलचीपुर व पचोर मार्ग पर दो बायपास का निर्माण किया जाना है। इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराईं जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए दो स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस नियुक्त किए जाएंगे। इसकी कार्रवाई की जा रही है।
रात में भी उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर, जल्द खुलेगा मंडी का विश्राम गृह: अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अस्पताल में 5 डाॅक्टर पदस्थ हैं। अब रात के समय ड्यूटी डाक्टर अस्पताल में ही मौजूद होंगे। 50 बिस्तरीय अस्पताल का कार्य वित्तीय वर्ष में प्रारंभ होगा। अस्पताल का मैन गेट चौड़ा किया जाएगा। कृषि मंडी में बंद पड़े विश्राम गृह को खुलवाया जाएगा। बिजली कंपनी के कर्मचारियों के लिए गांव कस्बों में भी आवश्यक उपकरण व बिजली सुधार के लिए वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि बिजली कर्मचारी सुरक्षित सुधार कार्य कर सकें।
अप्रैल से मिलेगा जल आवर्धन योजना का लाभ
ऊर्जामंत्री ने कहा कि नगर परिषद की जल आवर्धन योजना का लाभ अप्रैल माह से मिलने लगेगा। नगर के आवास कॉलोनी में खेल मैदान पर स्टेडियम का कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा। खेल सुविधाओं का विस्तार भी प्रस्तावित है। कुंडालिया डेम एवं छापी डेम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया जारी है। इसमें यहां आने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं होंगी। पुराने तालाब के विकास के लिए बड़ी योजना बनाई है। मल्टी कम्युनिटी सेंटर के साथ अन्य निर्माण के टेंडर इसी माह जारी होंगे।
पत्रकारों से बातचीत करते ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह।