पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarangpur News Mp News Holi Utsav Winner Sarangpur Sports Club Gets Prize Of Rs 3100 In Kabaddi Competition

होली उत्सव:कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता सारंगपुर स्पोर्ट्स क्लब को मिला 3100 रुपए का पुरस्कार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सार्वजनिक हिंदू उत्सव समिति द्वारा मनाया जा रहा पांच दिवसीय होली उत्सव

खिलाड़ी जब भी मैदान में खेलने के लिए उतरें, चाहे वो कोई सा भी खेल हो हमेशा खिलाड़ी भावना के साथ खेलना चाहिए। आप सभी नगर एवं उसके आसपास की प्रतिभा है। सार्वजनिक हिंदू उत्सव समिति का हमेशा से यह प्रयास है कि नगर की प्रतिभाओं को उभारें और आप सब अच्छे से अच्छा खेल का प्रदर्शन कर अपने नगर, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।

हमारा प्रयास है कि हम हमारे नगर की प्रतिभा को उभरे और इस देश का प्रतिनिधित्व करे। यह बात सार्वजनिक हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा ने होली उत्सव पर आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कही। मैच में रेफरी लोकेश जाधव, भरत भेरवे, स्कोरर प्रकाश तिवारी रहे। ग्राउंड की व्यवस्था सतीश राठौर, सतीश मिश्रा, रवि राठौर, प्रकाश राठौर ने की। इस अवसर पर देवजी सेन, दिलीप बारकिया, महेश पाटीदार, प्रकाश पुरी, हुकुम अहिरवार, बाबू अहिरवार, भूपेंद्र जोशी, गुरुचरण गोड़, दौलतराम पुष्पद, खुशीलाल सरपंच आदि मौजूद रहे। संचालन सार्वजनिक हिंदू उत्सव समिति के उपाध्यक्ष मनोज जैन ने किया। आभार सतीश राठौर ने व्यक्त किया।

पांच दिन के होली महापर्व पर हुई खेल प्रतियोगिता

स्थानीय मुखर्जी चौक में होली का महापर्व पर पंच दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रथम मैच व्यायामशाला एवं स्पोर्ट्स क्लब सारंगपुर के बीच खेला गया। इसमें शुजालपुर स्पोर्ट्स क्लब, डीजे बॉय, भवानी क्लब, मोहनखेड़ा स्पोर्ट्स टीम ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में फाइनल मैच सारंगपुर स्पोर्ट्स एवं शुजालपुर स्पोर्ट्स क्लब के मध्य हुआ। जिसमें विजेता सारंगपुर स्पोर्ट्स क्लब रही। विजेता टीम को नगद 3100 रुपए का एवं उपविजेता टीम को 1500 रुपए का पुरस्कार दिया गया।

मुखर्जी चौक पर कबड्डी का प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ी।
खबरें और भी हैं...