- Hindi News
- National
- Biyawara News Mp News Holi Will Be Lit Tonight Colors Will Be Played Tomorrow
आज रात जलेगी होली कल खेला जाएगा रंग
कुत्ताें के हमले में हिरण की माैत, भटककर अा गया था बस्ती में
नरसिंहगढ़| वार्ड 1 के थावरिया क्षेत्र में शनिवार काे कुत्ताें के हमले में एक हिरण की माैत हाे गई। माना जा रहा है कि पीछे स्थित किले की पहाड़ी के वन्यक्षेत्र से हिरण भटककर बस्ती में अा गया था। सूचना के बाद वन विभाग के स्टाफ ने मृत हिरण का शव ले जाकर पीएम करवाके अंतिम संस्कार किया। स्थानीय लाेगाें का कहना है कि इसके पहले भी कुत्ते घराें के आसपास दूसरे पालतू जानवरों पर हमले कर चुके हैं।
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध बेअसर
राजगढ़ |सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के मामले को लेकर केंद्र सरकार द्वारा यह निर्देश दिए गए थे कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगना चाहिए। लेकिन, यहां शहर सहित जिलेभर में इसके उपयोग पर प्रतिबंध लगाने में प्रशासन नाकाम रहा। स्थिति यह रही कि लगभग दो माह पहले जब आदेश जारी हुए थे तब कुछ तेजी से अभियान चलाया गया था।