पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurawar News Mp News Holika Dahan Will Be At 20 Places Will Burn Holi By Laying Soil To Keep The Road Safe In Bajrang Mahelle

20 जगह होगा होलिका दहन, बजरंग माेहल्ले में रोड सुरक्षित रखने मिट्टी बिछाकर जलाएंगे होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्व काे मनाने के लिए लाेगाें अाैर व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने की तैयारियां

हाेलिका दहन साेमवार यानी अाज रात हाेगा। इसके साथ ही 2 सप्ताह का हाेली पर्व शुरू हाे जाएगा, जाे 20 मार्च काे पापमाेचनी एकादशी तक चलेगा। नगर में 20 से ज्यादा स्थानाें पर हाेलिका दहन किया जाएगा। इनमें हाेलीखूंट, नृसिंह द्वार, बड़ा बाजार, शीतला माता मार्ग, चंपी चाैराहा, जलमंदिर के सामने, शिक्षक काॅलाेनी, संजय नगर, रावजी का चाैक, बजरंग माेहल्ला, बड़ा महादेव, पुरानी काेतवाली अादि क्षेत्राें की हाेली शामिल हैं। अपने-अपने स्तर पर हाेली समितियाें के सदस्याें ने पर्व काे मनाने की तैयारियां कर ली हैं।

पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने भी लगातार 2 दिन बैठकें कीं। इनमें शुक्रवार काे शांति समिति की अाैर शनिवार काे हाेली समितियाें की बैठक रखी। दाेनाें बैठकाें में एसडीएम सिद्धार्थ जैन, एसडीअाेपी हिमाली साेनी अाैर टीअाई कैलाश भारद्वाज ने लाेगाें से कहा कि त्याेहार काे बेहतर तरीके से मनाएं अाैर व्यवस्थाअाें में प्रशासन काे सहयाेग करें। इधर घराें में पारंपरिक व्यंजनाें के बनने की शुरुअात हाे गई है। हालांकि हर तरफ काेराेना वायरस काे लेकर चर्चाएं हैं। लेकिन हाेली की तैयारियाें पर इसका असर नहीं है।

बाेड़ा में 3, लखनवास में 4 अाैर कुरावर में 10 से ज्यादा स्थानाें पर जलेगी होली

बजरंग माेहल्ले के हाेलिका दहन में जमीन पर मिट्टी बिछाने का प्रयाेग किया जा रहा है, इससे सड़क अाग से क्षतिग्रस्त नहीं हाेगी।

कब-काैन सा त्याेहार

9 मार्च काे हाेली अाैर 10 मार्च काे धुलेंडी, 14 मार्च काे रंगपंचमी हाेगी। इस िदन 2 चल समाराेह निकलेंगे- दिन में धर्मशाला मंदिर से पर्व का चल समाराेह अाैर शाम काे श्री सद्गुरू अाश्रम से सद्गुरू महाेत्सव के समापन की शाेभायात्रा। इसके अलावा 16 मार्च काे शीतला सप्तमी का त्याेहार हाेगा। इसी दाैरान बाबा बहेड़े वाले की दरगाह पर 3 दिनाें का उर्स भी शुरू हाेगा।

कल निकालेंगी 10 से ज्यादा गेर

हाेली के दूसरे मंगलवार काे धुलेंडी के माैके पर हर वर्ष की तरह इस बार भी 10 से ज्यादा गेर जुलूस निकाले जाएंगे।

हाेली पर स्वच्छता अाैर जागरूकता की पहल

हाेली काे स्वच्छता अाैर जागरूकता से जाेड़ने की शुरुअात बजरंग माेहल्ले की हाेली से की जा रही है। इसमें हाेलिका दहन स्थल पर मिट्टी बिछा रहे हैं। इसके ऊपर कंडे अाैर अन्य सामग्रियां रखकर हाेलिका दहन किया जाएगा। इससे सड़क काे नुकसान नहीं हाेगा। वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि अरविंद विश्वकर्मा ने कहा कि एेसा ही प्रयाेग शहर की अन्य हाेली समितियाें के लाेग भी करें ताे सड़काें काे खराब हाेने से बचाया जा सकता है।

2 दिनाें तक निकाला फ्लैग मार्च, माॅक ड्रिल भी हुई

हाेली पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शुक्रवार काे पैदल अाैर दूसरे दिन अन्य थाना क्षेत्राें के पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। शनिवार की शाम काे नृसिंह स्टेडियम में माॅक ड्रिल की गई। इसके अलावा लखनवास गांव में शुक्रवार शाम काे फ्लैग मार्च निकाला। इसमें एसडीअाेपी हिमाली साेनी, मलावर थाना प्रभारी नरेंद्र गुर्जर अाैर स्थानीय चाैकी प्रभारी अमित त्यागी खास माैजूद थे। एसडीअाेपी ने कहा कि हाेली-रंगपंचमी का त्याेहार सबकाे सद्भाव अाैर सहयाेग के साथ मिलकर मनाना चाहिए। अगर काेई भी माहाैल काे खराब करता है ताे उससे सख्ती से निपटा जाएगा। लगभग 1 घंटे तक चला फ्लैग मार्च गांव के हर गली, सड़क से हाेकर निकला।

खबरें और भी हैं...