पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Biyawara News Mp News Honors Young Women Paid Selfless Service To The Office

सम्मान... निस्वार्थ सेवा दे रही महिलाओं को कार्यालय पहुंचकर युवाओं ने किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्यावरा| शहर के युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सार्वजनिक व निजी संस्थानों में निस्वार्थ सेवा दे रही महिला अधिकारी व कर्मचारियों का प्रतीक चिन्ह देकर उनकी सेवाओं के लिए सम्मान किया। सिविल अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ. शैली गर्ग, अस्पताल की 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला कर्मी ग्यारसी बाई मेवाड़े, सरदार पटेल स्कूल की प्राचार्य लतेश प्रसाद, इंदिरानगर के शासकीय प्रावि शिक्षिका सुनीता अग्रवाल, ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी, नवागत एसडीओपी किरण अहिरवार आदि का उनके कार्यालय पहुंचकर युवाओं द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। सम्मान करने वालों में भाजपा मंडलाध्यक्ष चंदन अग्रवाल, विहिप जिलामंत्री मुकेश सेन, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम छईया, धर्मेंद्र चौहान, सुमित सोलंकी सहित अन्य शामिल थे।
खबरें और भी हैं...