अस्पताल की स्टाफ नर्सों का सम्मान कर भेंट की ओढ़नी
महिला दिवस पर रविवार को सुबह 9 बजे सर्व ब्राहम्ण समाज की महिला मंडल की महिलाओं ने सिविल अस्पताल पहुंचकर नर्सों का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल की अध्यक्ष अंजना दुबे ने की।डॉ. सरिता यादव के मुख्य आतिथ्य में सिविल अस्पताल की स्टॉफ नर्सों सीबी, पुष्पा, रेखा, ज्योति, सोनम, गायत्री, साहेबा, रीता का सम्मान कर उन्हें ओढ़नी भेंट की गई।
इस अवसर पर श्रीमती दुबे ने कहा कि महिलाएं अपनी क्षमता पर भरोसा करें। महिलाएं संकल्प व समर्पण का दर्पण हैं। स्वयं का आत्मविश्वास ही महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकता है। महिलाएं े भेदभाव एवं विषम परिस्थितियों के बावजूद निरंतर आगे बढ़ रही हैं। विशेष अतिथि डॉ. मीना खरे, पार्षद हर्षा पालीवाल, सेवानिवृत स्टॉफ नर्स मीना शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर रेखा दुबे, पुष्पलता शर्मा, गीता शर्मा, प्रभा पालीवाल, सुनीता दिक्षित, प्रीति अवस्थी, छाया जोशी, पूजा शर्मा मौजूद रहीं।
सजग रहें ताकि किसी भी बहू, बेटी या बहिन के साथ कुछ भी गलत न हाे सके : कार्यक्रम की मुख्य वक्ता कथा वाचक अर्चना दुबे ने कहा कि महिला के मान सम्मान के प्रति हर दिवस, हर पल सजग रहें, ताकि किसी भी घर की बेटी, बहू या बहन के साथ कुछ भी, कहीं भी गलत न हो सके। इसके लिए पुरुषों को इस मामले में ठोस कदम उठाना चाहिए। नारी सम्मान की बात घर से ही शुरू की जानी चाहिए ताकि बाकी भी इस सम्मान को बरकरार रखने में पूरी तरह सहयोग दें। इससे सकारात्मक बदलाव आएंगे। कार्यक्रम का संचालन आरती दुबे ने व आभार शिखा शर्मा ने व्यक्त किया।