- Hindi News
- National
- Biyawara News Mp News If Water Pipeline Breaks Npa Gave Notice To Construction Agency
पानी की पाइप लाइन फूटी तो नपा ने निर्माण एजेंसी को नोटिस दिया
मोहनुुपुरा फिल्टर प्लांट की पाइप लाइन निर्माण एजेंसी ने ठीक करवाई
राजगढ़ | राजगढ़-ब्यावरा मार्ग पर गेल द्वारा गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। दो दिन पहले काम के दौरान पानी की पाइप लाइन फूट गई थी। इसके चलते शहर में दो दिन तक पानी की सप्लाई बाधित हुई। अब इस मामले को लेकर नगर पालिका परिषद ने संबंधित एजेंसी को नोटिस दिया है। नपा ने कहा है कि काम के दौरान पाइप लाइन लीकेज न हो, इस बात का ख्याल रखा जाए।
नपा के इंजीनियर जितेंद्र विजयवर्गीय ने बताया कि दो दिन पहले काम के दौरान मोहनपुरा फिल्टर प्लांट की पानी की पाइप लाइन फूट गई थी। वर्तमान में प्लांट और रखरखाव की जिम्मेदारी अभी गुजरात की एजेंसी के पास है। ऐसे में एजेंसी ने लाइन को ठीक करवा दिया है। वहीं गैल ने भी लाइन दुरुस्त करवाने के दौरान संसाधन उपलब्ध करा दिए थे। हालांकि, हमनें उन्हें नोटिस भी दिया है कि वे भविष्य में लाइन का ख्याल रखें, जिससे परेशानी न हो।
इधर, खुदाई से लाइन में लीकेज होने की आशंका बनी हुई है। इससे शहर में सप्लाई होने वाला पानी दूषित हो सकता है।