पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarangpur News Mp News In The Four Bhuja Nath Temple Women Played Flowers Holi With Thakurji

चार भुजा नाथ मंदिर में महिलाओं ने ठाकुरजी के संग खेली फूलों की होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जीरापुर | रंगों का त्योहार के पर्व पर जगह जगह मंदिरों पर फाग उत्सव मनाया जा रहा है।

इससे महिलाओं द्वारा भजनों के साथ ठाकुरजी के साथ फूलों की होली खेल रही हैं। गुरुवार देर शाम शाहजी मोहल्ले में स्थित प्राचीन चार भुजा नाथ जूना मंदिर पर स्थानीय महिलाओं द्वारा फाग उत्सव मनाया गया।

इसमें मौजूद महिलाओं ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। इन पर नाचते गाते हुए रंग गुलाल व फूलों की होली खेली गई। इस मौके पर आसपास के मोहल्ले की सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

होली पर्व पर मंदिरों पर फाग उत्सव के साथ श्री कृष्ण राधा रानी पर रंग गुलाल व पुष्प के साथ होली खेलने के साथ भजनों का आनंद लिया जा रहा है।

चारभुजा नाथ मंदिर पर नाचते गाते हुए फाग उत्सव मनाती महिलाएं।
खबरें और भी हैं...