पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajgarh News Mp News In The Last Six Months Three And A Half Hundred People Were Made To Hunt In The District Headquarters For Two Months

पिछले छह माह में साढ़े तीन सौ लोगों को बनाया शिकार जिला मुख्यालय में दो माह से नहीं है रैबीज के इंजेक्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेवीज इंजेक्शन का अभाव ब्यावरा सहित जिला अस्पताल में भी बना हुआ है। यहां जिला चिकित्सालय में पिछले दो माह से रैबीज के इंजेक्शन नहीं हैं, जबकि हालात यह हैं कि राजगढ़ शहर में भी कुत्तों का आतंक चरम पर है, पिछले छह माह में लगभग साढ़े तीन सौ लोगों को शिकार बना चुके हैं, बावजूद हालात यह हैं कि इमरजेंसी पड़ने पर जिला चिकित्सालय में रैबीज के इंजेक्शन ही नहीं हैं। सूत्र बताते हैं कि जिला अस्पताल में जनवरी माह से रैबीज के इंजेक्शन का अभाव है। वहीं, सूत्र यह भी बताते हैं कि पिछले छह माह में जिला अस्पताल में लगभग साढ़े तीन सौ मामले कुत्तों के काटने के आए हैं, ऐसे में मरीज को बाहर से ही इंजेक्शन लेकर आना पड़ता है।

इधर, कुछ मेडिकल संचालकों ने बताया कि वे भी रैबीज के इंजेक्शन नहीं रखते हैँ। दो या तीन मेडिकल पर ही इंजेक्शन मिलते हैं।

खबरें और भी हैं...