पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jirapur News Mp News In Three Months The Concrete Road Was Demolished From The Top

तीन माह में ही उखड़ गई कांक्रीट की रोड तो ऊपर से कराया डामरीकरण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ऊर्जामंत्री ने अधिकारियों को दिए थे गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने के निर्देश, इनका भी नहीं असर

नगर परिषद द्वारा कराए गए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग रहे हैं क्योंकि लाखों रुपए खर्च पर सीमेंट गिट्टी से बनी हुई सड़क अपने निर्माण के साथ ही उखड़ने लगी है। घटिया निर्माण कार्य को छुपाने के लिए डामर डालकर मजबूती देने की बात कही जा रही है। मामला यदि गली मोहल्ले का हो, जहां किसी की नजर न पड़े, तो ठीक है। मगर जिस मार्ग की सड़क पर जनप्रतिनिधियों के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी गुजरते हैं, वहां की सड़क अपने निर्माण काल के तीन माह बाद ही उखड़ने लग गई है। जबकि भूमिपूजन के समय ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता रखने की ऊर्जामंत्री प्रियव्रत सिंह ने कर्मचारियों-अधिकारियों को सख्त हिदायत दी थी।

नपा ने रेस्ट हाऊस के सामने से अस्पताल के पीछे तहसीलदार निवास व तहसील ग्राउंड रोड पर 7.50 लाख रुपए की लागत से 25 प्रतिशत कम दर पर सड़क का निर्माण कराया है। नवंबर-दिसम्बर माह में बनाई गई यह सड़क अपने निर्माण के समय से ही उखड़ने लगी थी। अब यह राेड कई जगह से उखड़ चुकी है। एेसे में नगर परिषद ने होली की रात में मंगलवार को मार्ग को मजबूती देने के नाम पर इसके ऊपर डामरीकरण कर दिया। तहसीलदार निवास के एक ओर सीसी का निर्माण नहीं करने से वहां कचरा जमा रहता है। इसको लेकर स्थानीय लोगाें ने सीसी निर्माण कराने की मांग की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।

निर्माण कार्य में गुणवत्ता के लिए ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश : बीते साल परिषद की बजट बैठक और विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में ऊर्जामंत्री प्रियव्रत सिंह ने अधिकारियों सहित कर्मचारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता लाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी भी दी थी। इस पर भी अफसरों पर कोई असर नहीं हो रहा और निर्माण में लापरवाही हो रही है।

डामर की काेटिंग कराई जाएगी

-बृजेश उपाध्याय, उपयंत्री, नगर परिषद जीरापुर
खबरें और भी हैं...