- Hindi News
- National
- Biyawara News Mp News Instructions To Take Services Of Guest Teachers By 30 April
अतिथि शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल तक लेने के निर्देश
राजगढ़| अतिथि शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल तक लेने के निर्देश लोक शिक्षण की आयुक्त जयश्री कियावत ने सभी डीईओ को दिए है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्ति, अवकाश पर जाने से शाला में सत्र 2019-20 में अतिथि शिक्षकों को रखा गया था। मार्च माह में स्थानीय परीक्षा, मूल्यांकन तथा परीक्षाफल तैयार कर परीक्षा परिणाम की घोषणा इत्यादि महत्वपूर्ण कार्य संपादित होने तक आगामी नवीन सत्र 2020-21 में 1 से 30 अप्रैल तक कक्षाओं के अध्यापन कार्य की दृष्टि से कार्य कर रहे अतिथि शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल तक ली जाएं।
खरीदी केंद्र के तौल कांटों का सत्यापन करंे:कलेक्टर
राजगढ़| कलेक्टर निधि निवेदिता ने विगत दिवस रबी उपार्जन बैठक में निरीक्षण नाप तौल विभाग राजगढ़ को निर्देश दिए हंै कि रबी उपार्जन के लिए जिले के गठित सभी केंद्र के तौल कांटे का सत्यापन किया जाए। ताकि खरीदी के दौरान तौल में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो सके।