पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarangpur News Mp News Khatu Saw Shyam Balaji Will Overcome The Crisis Will Return On 15 Tanwar

खाटू श्याम के दर्शन किए, बालाजी करेंगे संकट दूर, 15 को लौटेंगे:तंवर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजगढ़ विधायक बापूसिंह तंवर से बात, बाकी के मोबाइल बंद

मप्र की राजनीति में चल रहे घटनाक्रम के बीच राजगढ़ विधायक बापूसिंह तंवर से इसी मामले को लेकर भास्कर से बातचीत की। उन्होंने बात ही बात में किसी का नाम लिए बगैर कटाक्ष किया कि शिवराजजी ने उन्हें विभीषण बोल दिया, यह सम्मान है उनका वहां। हमारा संकट दूर होगा। विधायक तंवर ने शुक्रवार देर शाम करीब पांच बजे भास्कर से चर्चा के दौरान बताया कि सारासर बालाजी से निकले हैं।

रिसोर्ट पहुंच रहे हैं। खाटू श्याम जी के दर्शन करने गए थे, वहां से सारासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे हैं। संकट मोचन संकट दूर जरूर करेंगे। सभी विधायक हमारे साथ में ही हैं। सब ठीक हो जाएगा। स्थिति धीरे धीरे स्थिति कंट्रोल में हो रही है। अभी हम लोग 15 मार्च तक ही आएंगे। 15 तारीख तक संकट दूर हो जाएगा।

विधायक कुंवर कोठार का दो दिन से फोन बंद है और राज्यवर्धन सिंह ने फोन रिसीव नहीं किया

इधर, सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर कोठार का दो दिन से फोन बंद है। भास्कर ने उनसे बुधवार को सम्पर्क किया था, तब भी बात नहीं हो सकी थी। शुक्रवार को भी फोन बंद ही बताया जा रहा था। वहीं नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक राज्यवर्धन सिंह से चर्चा के लिए उन्हें फोन लगाया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

मिशन सफल रहेगा, सरकार को कोई खतरा नहीं है

श्री तंवर ने कहा कि सरकार को कोई खतरा नहीं है। दर्शन हो गए हैं। अब हम लोग वापस एक रिसोर्ट में रुके हुए हैं जयपुर में। मां जालपा जी और होड़ा माताजी ऐसा कभी नहीं होने देंगी, वे अच्छा ही करेंगी। सरकार जन भावनाओं को देखते हुए कार्य कर रही है। इस मिशन में हम सफल होंगे।

मध्यप्रदेश पॉलिटिकल ड्रामा


विधायक बापूसिंह तंवर ने कहा कि सभी विधायक उनके साथ जयपुर के एक रिसोर्ट में रुके हुए हैं

खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के बाद सेल्फी लेते विधायक बापू सिंह तंवर।
खबरें और भी हैं...