वृत्तिकर जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च
राजगढ़| मध्यप्रदेश वृत्तिकर संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत वर्ष 2019-20 के लिये वृत्तिकर जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2020 है।
जीएसटी से पंजीयन व्यवसायी, निजी विद्यालय, चिकित्सक, चिकित्सा व्यवसायी, चार्टर्ड एकाउण्टेंट, वकील, बीमा एजेंट, मदिरा दुकान संचालक, चिटफंड संचालित वाली संस्थाएं या व्यक्ति सहकारी सोसायटी, ट्रांसपोर्टर, कोचिंग संस्थान, निजी चिकित्सालय, जिम सेंटर, धर्मकांटा, होटल, लाज, विवाह, मंडप, वीडियो पार्लर, फाईनेंस, कम्पनी, क्लीनिक, लैब, पैथोलॉजी, कियोस्क सेंटर से जुड़े व्यवसायियों को 31 मार्च 2020 तक अनिवार्यतः वृत्तिकर जमा कराना होगा।