- Hindi News
- National
- Rajgarh News Mp News Lawyers Of Rajgarh And Shajapur District Played The Color Song Between Poetry And Songs
राजगढ़ और शाजापुर जिले के वकीलों ने कविता-गीत के बीच खेला रंग-गुलाल
सारंगपुर अभिभाषक संघ ने लिया इस तरह का आयोजन हर साल मनाने का निर्णय
अभिभाषक संघ सारंगपुर द्वारा बुधवार को शाजापुर, राजगढ़ जिले के अधिवक्ताओं का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन हाईकोर्ट अधिवक्ता मनीष विजयवर्गीय के संयुजन में किया गया। इसमें गीत संगीत, काव्य पाठ और अपनी सुमधुर चुटकुलों द्वारा सभी अधिवक्ताओं का मनोरंजन किया गया। होली मिलन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
अधिवक्ताओं ने अपने विभिन्न भिन्न अनुभूतियों का अनुभव इस कार्यक्रम में कराया। कार्यक्रम में राजगढ़, खिलचीपुर, जीरापुर, नरसिंहगढ़, ब्यावरा एवं शाजापुर, आगर के अभिभाषक संघ के सभी अध्यक्ष एवं अधिवक्ता शामिल हुए। इस दौरान वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं का आपसी परिचय कराया गया। इसमें सभी अधिवक्ताओं ने हर वर्ष इस प्रकार के कार्यक्रम जिले में आयोजित करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम का संचालन बृजेश तिवारी ने व आभार अभिभाषक संघ सारंगपुर के अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने व्यक्त किया।