- Hindi News
- National
- Biyawara News Mp News Marriage Conference Will Be Held On Akshaya Tritiya Manegi Maa Karmadevi Jayanti
अक्षय तृतीया पर विवाह सम्मेलन होगा, मनेगी मां कर्मादेवी जयंती
आगामी 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर कालीपीठ में साहू समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ये फैसला शहर के सुठालिया रोड स्थित साहू धर्मशाला में हुई साहू समाज की जिला बैठक में लिया गया। इसमें जिलाध्यक्ष रामनारायण साहू ने बैठक में कहा कि मां कर्मा देवी जयंती उत्सव को इस बार बड़े स्तर पर धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए समाज ने आपस में विचार और विमर्श किया। सामूहिक विवाह सम्मेलन कालीपीठ गांव की साहू समाज की नगर समिति से आए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश साहू, पुरुषोत्तम साहू, शिवनारायण साहू, चंद्रशेखर साहू, मुकेश साहू, सुरेश साहू, रामचंद्र साहू, राजमल साहू, तेजकरण साहू, हेमंत साहू, मोहन साहू, राजेश साहू, अजय साहू, मीडिया प्रभारी नरेंद्र साहू, प्रमोद साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
व्यवस्थाअाें के लिए बनाई समिति
सम्मलेन के लिए की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए एक समिति का भी गठन किया है इसमें संरक्षक रामप्रसाद साहू, अध्यक्ष कन्हैयालाल साहू, उपाध्यक्ष गोवर्धन साहू, मथुरालाल साहू, सचिव जितेंद्र साहू, गोपीलाल साहू, कोषाध्यक्ष लखन साहू, मथुरालाल साहू, प्रचारमंत्री दीपक साहू, पप्पू साहू, हेमराज साहू, सोनू साहू, उप सचिव राजेश साहू, ग्यारसीराम साहू, कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र साहू, कालीपीठ नगराध्यक्ष बृजमोहन साहू बनाए गए हैं।